फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, ठंड बढ़ी

चंबा जिले में मौसम के करवट बदलने के साथ ही लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। मध्यरात्रि से जनजातीय क्षेत्र भरमौर और पांगी की ऊपरी चोटियों में रुक-रुककर बर्फबारी का क्रम जारी है। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की चोटियों में 10.16 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हो चुकी है। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह हो रही बर्फबारी के चलते लोग चाह कर भी अपने गर्म कपड़े नहीं छोड़ पा रहे हैं। वहीं, मूसलाधार बारिश के बीच शनिवार सुबह 10:00 बजे सलूणी स्थित टैक्सी स्टैंड के पास स्थित बिजली के खंभे में अचानक आग भड़क गई। बिजली के खंभे से उठती आग की लपटें देख लोगों ने यहां सड़क किनारे खड़े वाहनों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों में पार्क किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें