फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की छठी सांस्कृतिक संध्या, नाटी किंग कुलदीप शर्मा और काकू राम ठाकुर ने मचाया धमाल

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले की छठी सांस्कृतिक संध्या नाटी किंग के नाम से मशहूर कुलदीप शर्मा और हिमाचली कलाकार काकू राम ठाकुर के नाम रही। नाटी किंग ने हिमाचली गीतों के तड़के ने युवाओं को मदहोश कर दिया गीतों में पूरी तरह राम चुके युवा भारी बारिश में भी नाचते गाते साफ देखे गए तो वही हिमाचली कलाकार काकू राम ठाकुर की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां ने पंडाल में बैठे लोगों को नाचने पर विवश कर दिया हिमाचली कलाकार कुलदीप शर्मा ने रेलमो बड़ी बांकी लगदी, रे लागी नाटी के तड़के से लोगों को नचाया। इसके बाद उन्होंने इना छोरूआ जो लेया समझाई आन्दे जांदे सिटी मारदे, शिल्पा शिमले वालिये समेत अन्य हिमाचली गीतों की झड़ी लगाने का काम किया। इससे पूर्व हिमाचली लोक गायक काकू राम ठाकुर ने बम बम भोले भोले बम बम भजन से कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने मित्रा दा न चलदा,दुपटा तेरा सात रंग दा,आज छतराडी, बोतल रह गयी ठेके कोई नशा कराई दे गीतों से सबको नाचने पर विवश कर दिया। छठी सांस्कृतिक संध्या में पदम् श्री विजय शर्मा और ललिता वकील मौजूद रहे। उन्हें एसीटूडीसी पीपी सिंह ने सम्मानित किया। इससे पूर्व दोपहर 12 बजे से जिला समेत मंडी, बिलासपुर, कुल्लू समेत अन्य राज्यो के कलाकारों ने क्रमबार अपनी प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन किया। तदोपरांत सरिता शर्मा, बंटी इंदौरिया, सोनू चंबा, गीता भारद्वाज, फौलादी इंडियनश बैंड ने अपनी प्रस्तुतियां दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें