अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले को लेकर चौगान नंबर एक में बन रही अस्थायी मार्केट को लेकर शुक्रवार को एसडीएम प्रियांशु खाती ने चौगान का निरीक्षण किया। इसमें उन्होंने चाैगान में लगने वाली प्रदर्शनी सहित अन्य दुकानों को लगाने के लिए ठेकेदार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने संबंधी ठेकेदार को दुकानों का निर्धारित आकार के तहत ही मार्किंग करने समेत कार्य करने की बात कही।