लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शुक्रवार को डलहौजी में 120 गाड़ियों को पार्क करने की क्षमता वाले पार्किंग स्थल की नींव रखी। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि डलहौजी शहर को विकसित करने के लिए हम अपना पूर्ण सहयोग देंगे, आज उसी कड़ी में शहर के लिए पार्किंग सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए 120 गाड़ियों की पार्किंग की नींव रखी गई है। बताया कि पार्किंग का कार्य एक माह के भीतर शुरू करवाया जाएगा। कहा कि कांग्रेस सरकार लोगों से जो भी वायदा करती है उसे पूरा करके ही दिखाती है। क्षेत्र में पूर्व शिक्षा मंत्री एवं डलहौजी की पूर्व विधायक आशा कुमारी द्वारा अथाह विकास करवाया गया है और आगे भी करवाया जा रहा है।