फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा में दो दिनों से पतंग डोर से फंसा था उल्लू, वन विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने किया रेस्क्यू

चंबा में दो दिनों से पेड़ पर पतंग डोर से फंसे उल्लू को वन विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने दमकल विभाग की मदद से रेस्क्यू किया। यह उल्लू पिछले दो दिनों से पुलिस मैदान बारगाह के पास एक पेड़ पर पतंग डोर के साथ फंसा हुआ था। इसकी वजह से वह उड़ नहीं पा रहा था। ऐसे में वहां से गुजरने वाले लोग उसे देखकर यही सोच रहे थे कि यह उड़ क्यों नहीं रहा है। जब लोगों को लगा कि वह उड़ नहीं पा रहा है तो उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने रैपिड रिस्पांस टीम को मौके पर भेजकर उल्लू को पेड़ से सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए। जब यह टीम मौके पर पहुंची तो उनके लिए पेड़ पर चढ़ना मुश्किल हो रहा था। इसको लेकर उन्होंने दमकल विभाग को सूचित किया। उनकी सीढ़ी की मदद लेकर टीम के सदस्यों ने पेड़ पर फंसे उल्लू को सुरक्षित नीचे उतारा। डोर में फंसने के कारण उसे चोट भी लगी थी। जिसके उपचार के लिए उसे पशु चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर उसके जख्मों का ईलाज किया जा रहा है। वन मंडल अधिकारी कृतज्ञ कुमार ने बताया कि पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद उल्लू को जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें