राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रुहणू कोठी में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला रूहणू कोठी के केंद्रीय मुख्य अध्यापक जगदीश चंद ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस माैके पर स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्यातिथि ने एनएसएस की प्रेरणादायक विशेषताओं के बारे विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने स्वयंसेवियों से समाज के प्रति अपनी भागीदारी को निभाने व समाज सेवा के प्रति प्रेरणात्मक भूमिका को अदा करने की बात रखी। इसके अलावा स्कूल के प्रधानाचार्य ने भी बच्चों को देश सेवा, राष्ट्र सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। एनएसएस कैंप के संयोजक सुशील कुमार व रीना कुमारी ने मुख्यातिथि को कैंप के दौरान होने वाली समस्त क्रियाओं की जानकारी दी।