हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह विधानसभा क्षेत्र के विधायक हंसराज को पॉक्सो एक्ट मामले में अदालत से जमानत मिल गई है। जमानत मिलने के बाद हंसराज न्यायालय परिसर से भावुक होकर बाहर निकले। हंसराज गुरुवार को अग्रिम जमानत की अवधि समाप्त होने पर विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश हुए थे। यह फैसला विधायक के राजनीतिक और कानूनी भविष्य के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अदालत ने इससे पहले 22 नवंबर को दोनों पक्षों के वकीलों की दलीलें सुनी थीं, लेकिन उस दिन फैसला सुरक्षित रखते हुए 27 नवंबर की तारीख निर्धारित की थी।