कबड्डी विश्व कप अपने नाम करने वाली भारतीय टीम की खिलाड़ी व चुराह की बेटी चंपा ठाकुर का भुरु नाग मंदिर पद्दर बनीखेत में गुरुवार को भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान चंपा ठाकुर के पिता पहलवान रमेश ठाकुर समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। चंपा ठाकुर ने भुरु नाग मंदिर पद्दर में शीश नवाजा। भुरु नाग मंदिर के मुख्य पुजारी करतार शर्मा ने मेधावी खिलाड़ी को चुनरी आशीर्वाद के रूप में भेंट की। इसके बाद कबड़्डी खिलाड़ी बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचीं।