उपायुक्त कार्यालय सभागार चंबा में लोकसभा चुनाव को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने की। उन्होंने पार्टियों की ओर से लगाए गए होर्डिंग, बैनर और अन्य सामग्री को पूरी तरह से हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद एडीएम ने लोकसभा चुनाव के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की और उनके काम संबंधी और उनके अधिकारों संबंधी विशेष तौर पर बताया।