फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: कुलाल स्कूल में विद्यार्थियों को विज्ञान के महत्व और इसके अनुप्रयोगों पर दी जानकारी

राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुलाल में विज्ञान दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में अध्यापक सुरेंद्र शर्मा ने बच्चों को विज्ञान के महत्व और इसके अनुप्रयोगों के बारे में जानकारी दी। बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को मनाया जाता है, जो सीवी रमन की ओर से 'रमन प्रभाव' की खोज के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। कार्यक्रम में बच्चों को विभिन्न प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के सिद्धांतों को समझाया गया। अध्यापक सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि छोटे-छोटे प्रयोगों के माध्यम से बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित किया जा सकता है। इस दौरान अध्यापक प्रभारी लोचू राम और केहर सिंह ने भी बच्चों को जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें