जनजातीय गौरव दिवस को लेकर बचत भवन चंबा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ अन्य महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर एडीएम अमित मेहरा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिनके घर बन गए हैं, उन्हें गृह प्रवेश के लिए चाबियां साैंपी गईं और जिनके घर नहीं बने हैं, उन्हें स्वीकृति की गई।