फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाईचारे का प्रतीक जुकारू उत्सव किलाड़ में संपन्न, नाग देवता के सम्मान में होता है आयोजन

जिला चंबा की जनजातीय क्षेत्र पांगी का भाईचारे का प्रतीक जुकारू उत्सव 12 दिनों बाद नाग देवता के त्योहार के साथ मुख्यालय किलाड़ में समाप्त किया गया। इस त्योहार को हर साल किलाड़ प्रजामंडल की ओर से मनाया जाता है। नाग देवता का यह त्योहार किलाड़ के पांच गांव में मनाया जाता है। क्षेत्र के लोगों की मान्यता है कि जिस वर्ष चिन्हित गांव में नाग देवता को स्थापित किया जाता है उस दिन इस गांव के लोग इस मेले की पूरी व्यवस्था करते हैं। मेले की व्यवस्था को लेकर पूरा गांव एकजुट हो जाता है और मेले में भाग लेने वाले नाग देवता के कारदारों समेत कई लोगों के खाने की व्यवस्था गांववासियों की जिम्मेदारी रहती है। इस मेले को लेकर गांव में काफी उत्साह रहता है और हर साल बेसब्री अपने गांववासी इस मेले का इंतजार करते हैं। वहीं, इस वर्ष इस उत्सव को किलाड़ के परमस गांव में मनाया गया। इसके साथ ही 12 दिनों तक चला जुकारू उत्सव संपन्न हो गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें