फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयसिंह बोले- मुख्यमंत्री शगुन योजना में मिलने वाली राशि नहीं मिल रही, लाभार्थी परेशान

दो सालों से मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत मिलने वाली 31 हजार रुपये की राशि को सरकार ने बंद कर दिया गया है। इसके कारण बीपीएल परिवार को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। चंबा में करीब 2100 आवेदन शगुन योजना की राशि के लिए सरकार को भेजे गए हैं। लेकिन, राशि ना मिल पाना दुर्भाग्यपूर्ण है। यह बातें चंबा मुख्य चौक में बुधवार को पोल खोल अभियान के तहत भाजपा नेता एवं पूर्व का कार्य समिति के सदस्य जयसिंह ने कहीं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 2 सप्ताह के भीतर शगुन योजना की राशि महिलाओं के खाते में नहीं आती है तो वह चंबा के सीडीपीओ कार्यालय में ताला लगा देंगे। भले ही इसके लिए उन्हें जेल जाना पड़े। योजना से वंचित महिलाओं के साथ उन्होंने ताला लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें