फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा में पवित्र रमजान के महीने में सिख समुदाय के लोगों ने पेश की भाईचारे की मिसाल, किया इफ्तार पार्टी का आयोजन

चंबा में रमजान के पवित्र महीने में सिख समुदाय के लोगों ने आपसी भाईचारे को लेकर अनूठी मिसाल पेश की है। उन्होंने जामा मस्जिद चंबा में अपनी तरफ से ईफ्तार पार्टी का आयोजन करवाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों की रोजा इफ्तार कराया। सिख समुदाय के भाई कमलदीप सिंह, तनप्रीत सिंह चंबा वालों ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने कहा कि इंसान एक ही है। जब इंसान का जन्म हुआ वह इंसान ही था, लोगों द्वारा ही धर्म बनाए गए हैं। ऐसे में सभी लोगों को एकजुट होकर ही रहना चाहिए। कहा कि जिलावासियों का आपसी भाईचारा कायम रहे और बना रहे, इसी भावना के चलते चलते आज गुरुनानक देव के आर्शिवाद से हम यह सब कर पाए और हम सब मुस्लिम सुमुदाय के लोगों को आने वाली ईद और रमजान को लेकर शुभकामनाएं और बधाई देते हैं। वहीं, अंजुमन इस्लामिया के सदर इसरार अली शाह ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करवाने से आपसी भाईचारे की एक मिसाल पूरे देश में बनती है और में पूरे मुस्लिम समुदाय की ओर से सिख समुदाय के लोगों का इफ्तार पार्टी देने के लिए आभार जताता हूं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें