फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पुखरी पंचायत के धारुई और भूमणी गांवों में पानी के लिए हाहाकार, ग्रामीणों ने डीसी से लगाई समाधान की गुहार

पुखरी पंचायत के धारुई और भूमणी गांवों में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। पानी की आपूर्ति बंद होने से ग्रामीणों को किराये पर गाड़ियों के जरिये पानी मंगवाना पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों-कर्मचारियों को समस्या का समाधान करवाने की आवाज उठाई गई। लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में दो स्कीमों के तहत कार्य 70 प्रतिशत हो चुका है। लेकिन, अब तक उन्हें यहां से आपूर्ति नहीं दी जा सकी है। ग्रामीणों चमन कुमार, दलीप कुमार, संजीव कुमार , योगराज ने उपायुक्त चंबा से समस्या के समाधान की मांग उठाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें