फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा से अमृतसर जा रही एचआरटीसी बस सड़क पर पलटी, सामने आया हादसे का सीसीटीवी फुटेज

Krishan Singh Updated Sat, 07 Sep 2024 02:00 PM IST

पंजाब के पठानकोट में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा शनिवार सुबह 4.30 बजे हुआ है। हिमाचल की सरकारी बस पठानकोट के मामून कैंट में एक रिजॉर्ट के पास अनयंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौत हुई है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी खर्जिजां जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है। वहीं, हादसे में बच्चे समेत 12 लोग घायल भी हुए हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें अधिकतर लोग चंबा के हैं। वहीं तीन घायल बिहार और दो अमृतसर के हैं। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें