फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: पांगी के चस्क भटोरी में विचरण करते दिखे हिमालयन आईबैक्स के झुंड

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र पांगी के चस्क भटोरी में वन विभाग की टीम ने हिमालयन आईबैक्स के बड़े झुंड को अपने कैमरे में कैद किया है। दो दिन पहले जंगलों का निरीक्षण करने के लिए टीम चस्क भटोरी की ऊंची धारों में पहुंची। यहां हरे-भरे मैदान में करीब 100 की संख्या में आईबैक्स के झुंड चर रहे थे। इसकी टीम ने फोटो और वीडियो भी बनाई है। आमतौर पर ये वन्य जीव बहुत कम देखने को मिलते हैं, क्योंकि ये काफी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहते हैं। मनुष्य की मौजूदगी भांपते ही वहां से भाग जाते हैं। ऐसे में वहां इतनी अधिक संख्या में इनके झुंड दिखाई देना वन्य प्राणी विभाग के लिए अच्छी खबर है। वन विभाग ने इन वन्य जीवों के संरक्षण और अवैध शिकार को रोकने के लिए कदमताल शुरू कर दी है। चस्क भटोरी में वन रक्षकों को रोजाना पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दूरबीन और कैमरों से भी जंगलों में निगरानी रखने के लिए कहा है। इतना ही नहीं, स्थानीय लोगों को भी वन्य जीवों के संरक्षण के बारे में जागरूक किया जा रहा है। उन्हें समझाया जा रहा है कि वन्य जीवों की क्या विशेषता है। जंगल में निरीक्षण करने पहुंची टीम में वन रक्षक केवल सिंह, हितेश कुमार, कपिल कुमार, कुशल कुमार, लक्ष्य कुमार, रोहित कुमार, अनूप और रूप सिंह मौजूद रहे। उन्होंने घंटों पैदल सफर करके जंगल में विचरण करने वाले झुंड को अपने कैमरे में कैद किया। वनमंडल अधिकारी पांगी रवि कुमार गुलेरिया ने बताया कि चस्क भटोरी में आईबैक्स के संरक्षण को लेकर सुनियोजित तरीके से कार्य किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की भी इसमें सहभागिता करवाई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें