फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : चंबा में झाड़ियों के लट्ठों के सहारे 12 घंटे बाद बुझाई जंगल की आग

Krishan Singh Updated Thu, 30 May 2024 06:01 PM IST

घने जंगल से उठतीं लपटें, हाथ में झाड़ियों का लट्ठा और आग बुझाने का प्रयास। कुछ इस तरह ही भटालवां जंगल में भड़की आग को बुझाने के प्रयास में बुधवार रात को वन विभाग के कर्मचारी जुटे रहे। विभाग की टीम ने 12 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भूखी-प्यासी टीम झाड़ियों के लट्ठे के सहारे आग बुझाने में जुटी रही।दरअसल, बुधवार शाम को जिला मुख्यालय से सटे भटालवां जंगल में अचानक आग भड़क गई। चंबा शहर से दहकता जंगल साफ नजर आ रहा था। सूचना मिलते ही वन खंड अधिकारी सुनील कुमार टीम लेकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सबसे पहले झाड़ियों के लट्ठे बनाकर टीम के साथ आग बुझाना शुरू किया। आग भयंकर रूप धारण कर चुकी थी। देखते ही देखते आग चंबा-जोत मार्ग के किनारे तक पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने दमकल विभाग को सूचित किया। दमकल विभाग की टीम ने पानी की बौछार कर सड़क के साथ लगी आग को बुझाया। इसके बाद जंगल के भीतर जाकर वन विभाग की टीम ने आग बुझाई। देर रात तक टीम आग को बुझाने में जुटी रही। वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि भटालवां जंगल में आग लगी थी। इसे वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर जाकर बुझा दिया। आग को बुझाने के लिए दमकल विभाग की भी मदद ली गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें