फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बीआरसीसी कार्यालय चंबा में पांच दिवसीय तकनीक वृद्धि कार्यशाला का आयोजन

चंबा जिला के सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को कंप्यूटर में निपुण बनाया जाएगा। जिससे विद्यार्थी पढ़ाई के साथ कंप्यूटर का ज्ञान हासिल कर विद्यार्थी निकट भविष्य में इसका फायदा उठा सकते हैं। इसी के तहत बीआरसीसी कार्यालय चंबा में पांच दिवसीय तकनीक वृद्धि कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में चंबा ब्लॉक, सिंहुता, चुवाडी, बनीखेत से जुड़े करीब 160 शिक्षकों ने भाग ले रहे हैं। इस कार्यशाला में सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर तकनीक को बढ़ावा देना मकसद है। आईसीटी के जिला समन्वयक विशाल शर्मा ने बताया कि कंप्यूटर तकनीक वृद्धि कार्यशाला के माध्यम से जिला चंबा के टीजीटी और सीएंडवी अध्यापकों को इसकी जानकारी दी जाएगी ताकि अध्यापक अपने अपने स्कूलों में बच्चों को कंप्यूटर व तकनीकी ज्ञान देकर प्रतिस्पर्धा में खड़ा कर सकें। इस मौके पर समन्वयक इमरान खान, मनोज कुमार, आशिष, मुकेश शर्मा ने कार्यशाला में मौजूद अध्यापकों को कंप्यूटर तकनीक की जानकारी दी। इसमें केनवा, गूगल स्यूट, कंप्यूटर नेटवर्किंग के बारे में बताया। इस कार्यशाला का विशेष महत्व सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा देना है। पढ़ाई के साथ कंप्यूटर का ज्ञान देकर बच्चों को भविष्य हिसाब से तैयार करना जरूरी हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें