फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : हिमाचल में दिवाली जैसा माहौल, प्रदेशभर में लोगों ने जलाए हजारों दीये, शिमला, मनाली व भरमौर में दिखा भव्य नजारा

राम सबके हैं, इसी संदेश के साथ देवभूमि हिमाचल प्रदेश में आमजन ही नहीं, बल्कि राजनेता भी मंदिरों में जाकर भगवान राम के विग्रह के समक्ष नतमस्तक हुए। घर-घर दीये जलाए गए। विश्व हिंदू परिषद, अन्य धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं ने जगह-जगह पर धार्मिक आयोजन किए। शाम को पूरा प्रदेश दीपावली पर्व की तरह जगमग हो गया। शाम को मंदिरों में दीपोत्सव हुआ। चंबा के चौरासी परिसर भरमौर में युवाओं ने दीपों से श्रीराम लिखा। वहीं, छोटी काशी मंडी के राज देवता माधव राय के आंगन में शहरवासियों ने 15,008 दीपक जलाएं। इस दौरान देवता का पूरा मंदिर दीयों की रोशनी से जगमग हो गया। शहर के अधिकतर लोगों और महिलाओं ने दीपक जलाकर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को दिवाली की तरह मनाया। हर जिला मुख्यालय में 5,100 से 11,000 दीये जलाए गए। शिमला में मंदिर में 5,100 मिट्टी के दीये जलाए जलाए गए। रिज मैदान पर शाम 7:00 बजे आतिशबाजी हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें