सुंदरनगर से शनिवार सुबह गोताखोर जिला मुख्यालय चंबा पहुंचे। इसके बाद गोताखोरों ने रावी नदी में लापता युवती की तलाश शुरू की। बुधवार को सुबह करीब 7:00 बजे जवाहर नवोदय विद्यालय के पास युवती को रावी नदी में बहते हुए स्थानीय लोगों ने देखा था। इसको लेकर लोगों ने पुलिस को भी सूचित किया था। पुलिस ने युवती को तलाश करने का काफी प्रयास किया। लेकिन रावी नदी में पानी का बहाव अधिक होने के कारण युवती बहकर आगे निकल गई। शुक्रवार सुबह के समय जब परिजनों के साथ लापता युवती की तलाश करने के लिए जब प्रशासन की तरफ से वहां कोई नहीं पहुंचा तो परिजन व ग्रामीण काफी गुस्सा हो गए। इसके बाद उपायुक्त ने तुरंत होम गार्ड के जवानों को सर्च अभियान के लिए जाने के निर्देश दिए।लेकिन, देररात तक कोई सफलता न मिलने पर आखिरकार शनिवार को सुंदरनगर से गोताखोर बुलाने की बात कही गई।