आईटीआई चंबा में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट कमेटी के मोहिंदर सिंह और विशेष अतिथि योगिंद्र शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद जिला की विभिन्न आईटीआई से आए हुए खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दी। पूरे जिला की विभिन्न आईटीआई के 400 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इसमें खो-खो,कबड्डी, वॉलीबॉल और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता का आयोजन की किया जाएगा।