फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: जिला मुख्यालय चंबा के हरदासपुरा पार्क में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय चंबा के हरदासपुरा पार्क में एक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर परिषद चंबा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारीयों ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर हरदासपुरा चौंक के समीप नगर परिषद पार्क, रैवेन्यू कॉलोनी व इसके आसपास के क्षेत्रों तथा नालियों इत्यादि की विस्तृत सफाई की गई। इस अवसर पर उपायुक्त चंबा ने जानकारी दी कि विश्व पर्यावरण दिवस के मध्य नजर लगभग पिछले एक सप्ताह से नगर परिषद चंबा व डलहौजी तथा नगर पंचायत चुवाड़ी के विभिन्न वार्डों में निरंतर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं तथा इसी क्रम में आज हरदासपुरा पार्क में भी एक बड़े स्तर के स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त आज के खास मौके पर एक पेड़ मां के नाम अभियान भी शुरू किया जा रहा है जिसमें जिला चंबा में शिक्षण संस्थाओं के अलावा विभिन्न स्थानों पर वन विभाग के सहयोग से लगभग एक लाख पौधे लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें