राधा कृष्ण मंदिर तेलका में श्रीमद्भागवत कथा की शुरुआत कलशयात्रा से की गई। इस दौरान क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं, पुरुष और बच्चे मौजूद रहे। तेलका में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन 21 अप्रैल से 28 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। कथा का शुभारंभ होने से पहले 108 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली गई। भक्त हरि नाम संकीर्तन करते हुए वाद्य यंत्रों और बैंड-बाजों की धुन पर नृत्य करते हुए भक्ति के भाव में चल रहे थे। कलश यात्रा राधा कृष्ण मंदिर तेलका से प्रारंभ होकर तेलका बाजार, से होते हुए कुलदेवी मौड़ा में पहुंची। जहां से कलश को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर वापस राधा कृष्ण मंदिर तेलका लाया गया। कथा वाचक आचार्य श्री अच्युतानन्द महाराज ने कलश यात्रा का महत्व बताते हुए कहा कलश का हिन्दू धर्म में विशेष महत्व हैं। श्री मद्भागवत कथा का आरंभ करने से पहले कलश यात्रा निकाली जाती है। कलश में सारे देवता विराजमान होते हैं और कलश को महिलाओं के सिर पर रखकर भ्रमण करने से धरा सिद्ध होती है। जो कलश को धारण करता है उसकी आत्मा भी पवित्र हो जाती है। इसीलिए कलश यात्रा निकाली जाती है। इस दौरान मुख्य आयोजिका संजीव कुमार,नीलमा देवी, कृष्ण कुमार, जगदीश चंद,बिना देवी देस राज,विवेक कुमार, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।