फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पंजाब के अमृतसर कॉलेज में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चमके चंबा के खिलाड़ी

पंजाब के अमृतसर कॉलेज में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में चंबा के खिलाड़ी चमके हैं। राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जिला के 8 वर्ष से लेकर 20 वर्ष के कुल 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें आठ लड़कियां और दो लड़के शामिल रहे। लड़कियों में रजनी वर्मा, परिणीता शर्मा, उर्वी बरियाल, दीक्षा धीमान, दृष्टि भारद्वाज, जैन्या गौतम, एंजल, गार्गी धीमान, और लड़कों में सार्थक पुरी और अमन ठाकुर ने भाग लिया। समस्त खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अद्भुत प्रदर्शन करते हुए सात स्वर्ण पदक, दो रजत पदक और एक कांस्य पदक जीतकर चंबा का नाम चमकाया। ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और चंबा के ताइक्वांडो कोच अमित शर्मा को दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें