फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: शरारती तत्वों ने भालका वन बीट के जंगल में लगाई आग

अंकेश डोगरा Updated Mon, 08 Dec 2025 03:26 PM IST

भालका वन बीट के जंगल में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। जिसे बुझाने के लिए वन विभाग की टीम सुबह से लेकर शाम तक डटी रही। सोमवार सुबह जंगल से आग के धुंए का गुब्बार आसमान में फैल गया। जिसे देखकर संबंधित वन रक्षक वहां पहुंचा। उसने जंगल में आग लगने की जानकारी तुरंत वन परिक्षेत्र अधिकारी को दी। उन्होंने वन मित्रों की टीम को आग बुझाने के लिए भेजा। सबसे पहले आग को रिहायसी बस्ती तक पहुंचने से रोका गया। इसके बाद उसे जंगल में फैलने से रोकने के लिए कार्य शुरू किया गया। शाम तक कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, आग लगाने वाले का उन्हें कोई सुराग नहीं मिला। इसको लेकर उन्होंने आस पास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की। लेकिन, उन्होंने किसी को भी जंगल में आग लगाते हुए नहीं देखा। वन परिक्षेत्र अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि भालका वन बीट के जंगल में आग लगी थी। जिसे बुझा दिया गया है। आग लगाने वाले का पता लगाने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें