फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा: कुमारी सोनू बनीं मैहला बीडीसी अध्यक्ष, शिव दत्त उपाध्यक्ष

विकास खंड कार्यालय मैहला में बीडीसी सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसमें अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। इस चुनाव में कुल 21 बीडीसी सदस्यों ने मतदान किया। अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कुमारी सोनू ने 13 वोट हासिल कर जीत दर्ज की और ब्लॉक की नई अध्यक्ष चुनी गईं। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में शिव दत्त को 12 वोट प्राप्त हुए और उन्हें उपाध्यक्ष घोषित किया गया। दोनों ही विजेता सदस्य कांग्रेस पार्टी से जुड़े बताए जा रहे हैं। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस समर्थकों में खुशी की लहर देखी गई। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हार पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान सदर विधायक नीरज नैयर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरजीत भरमौरी, जिला उपज मंडी के चेयरमैन ललित ठाकुर समेत अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें