फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba: पीएम श्री राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा पहुंचे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर अपने चंबा जिला के तीन दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन आज पीएम श्री राजकीय आदर्श कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 45 लाख रुपये की लागत से निर्मित अतिरिक्त कमरों का विधिवत उद्घाटन किया। विद्यालय परिसर में पहुंचने पर छात्राओं, अध्यापकों और स्थानीय नागरिकों ने शिक्षा मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और विद्यालयों में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए कक्षों के निर्माण से छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध होगा। इस अवसर पर नीरज नैयर, पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, पूर्व विधायक तिलक राज, उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन विकास महाजन तथा एसडीएम चम्बा प्रियांशी खाती सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा शिक्षा मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें