चुवाड़ी में पैराडाइज चिल्ड्रन केयर सेंटर में बाल दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बच्चों से पेंटिंग करवाई गई। जिसमें प्रथम स्थान रमेश कुमार, दूसरा स्थान शारदा देवी और तीसरा स्थान पर योगराज रहे। इसके अलावा चेयर रेस में बेबी ने प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर पैराडाइज चिल्ड्रन के केंद्र में खुशियों का उल्लास का माहौल रहा। कार्यक्रम के दौरान केंद्र में बच्चों के द्वारा संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसमें बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार की नाटियां, पंजाबी गीतों पर जमकर डांस किया। इस मौके पर पैराडाइज चिल्ड्रन केयर सेंटर का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।