बनीखेत-भलेई मार्ग पर लापता युवक का शव गाड़ी में फंसा मिला है। अब जलाशय से गाड़ी को क्रेन के जरिये निकाला जाएगा। बता दें कि शनिवार को चोहड़ा बांध के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई पिकअप में सवार युवक की तलाश में रविवार सुबह रेस्क्यू टीम ने खोज अभियान चलाया। बोट और खोजी दस्तों ने चमेरा झील के जलाशय में दुर्घटना में लापता युवक को तलाशने और गाड़ी की तलाश सुबह से आरम्भ कर दी। लिहाजा, अब युवक का शव मालवाहक वाहन में ही मिला है। एसडीएम डलहौजी अनिल भारद्वाज ने बताया कि जलाशय में गिरे वाहन में युवक का शव वाहन में फंसा हुआ है। अब क्रेन के जरिये उसे निकाला जाएगा।