पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में जैव विविधता दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य मंगलेश शर्मा ने की। इस उपलब्ध पर ईको क्लब के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। विद्यालय परिसर से निकाली गई रैली को प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली भद्रम, सरोल होते हुए वापिस विद्यालय परिसर में आकर संपन्न हुई। ईको क्लब प्रभारी नीतू शर्मा ने बताया कि जैव विविधता दिवस के मौके पर वरिष्ठ वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में करन प्रथम, रुद्रांश द्वितीय और नकुल तृतीय रहे। कनिष्ठ वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में मानवी, सूर्यांश और ऐंजल व तेजश्वनी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में हंसिका पहले, माही द्वितीय और जानवी तृतीय स्थान पर रही। कनिष्ठ वर्ग में अराध्या, श्याम ठाकुर और हयान क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही। डिक्लेमेशन प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में प्रियांश राज पहले, हंसिका दूसरे और अकक्षित तीसरे स्थान पर रहे। कनिष्ठ वर्ग में इवा पहले, आकाश द्वितीय और हर्षदीप कौर तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित किया गया। छात्राओं ने गीत-संगीत के जरिये भी विद्यार्थियों को जागरूक किया।