चंबा-साहो-कीड़ी-लग्गा रूट पर भेजी जा रही खटारा बस सवारियों विशेषकर स्कूली, कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। आलम, ये है कि तीन दिन पूर्व रूट पर निरंतर भेजी जा रही बस को चलुंज रूट पर भेज दिया गया है। जबकि, प्रबंधन की ओर से अब रूट पर खटारा बस भेजी जा रही है। निगम की ये बस जगह-जगह बीच सड़क पर ही हांफ जाती है। इतना ही नहीं, चढ़ाई पर नहीं चलने के कारण समतल जगह पर ही बस को खड़ा करना पड़ रहा है। जिस कारण छह किलोमीटर से आठ किमी का सफर तय कर सवारियां अपने गंत्वयों तक पहुंचने को विवश हैं।