फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पांगी के सेचु टुआन नाला में नजर आया भूरा भालू

दुनिया से विलुप्त हो रही भूरे भालू की प्रजाति चंबा जिला के कुगति व पांगी में फल फूल रही है। इसके प्रमाण वन्य प्राणी विभाग को हाल ही में मिले हैं। पांगी के सेचु टुआन नाला में वन्य प्राणी विभाग की टीम को भूरा भालू नजर आया। जब टीम ने उस भालू पर अपनी नजर बनाए रखी तो वह वहां पर मरी हुई चूरी गाय को खाता हुआ नजर आया। इतना ही नहीं भालू ने अपनी भूख मिटाने के बाद उस मरी हुई गाय को मिट्टी फेंक कर छुपा दिया। और अगले दिन फिर उसी जगह पर आकर उसने उस मरी हुई गाय का मांस खाया। यह सिलसिला तीन दिनों तक चलता रहा। भूरा भालू विलुप्त वन्य जीवों की प्रजाति में शामिल हैं। ऐसे में इस भालू का पांगी के जंगलो में पाया जाना वन्य प्राणी विभाग के लिए काफी खुशी की बात है। वन मंडल अधिकारी वन्य प्राणी विभाग कुलदीप जम्वाल ने बताया कि इस वन्य जीव के संरक्षण को लेकर विभाग गंभीरता से कार्य कर रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें