फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा चुराह मंडल की बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए हुआ मंथन

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा मंडल चुराह की बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला के अध्यक्ष सीएल ठाकुर ने की गई। बैठक में मुख्य रूप से चुराह विधायक हंसराज समेत अनूसूचित जनजाति मोर्चा चुराह की समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। बैठक में लोकसभा के चुनावों को लेकर चर्चा हुई व संगठन की ओर से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के हर बूथ पर 10 अनुसूचित जनजाति कार्यकर्ता जोड़ने पर कार्य शुरू हुआ। अनुसूचित जनजाति मोर्चा ग्राम केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति की गई ताकि हर बूथ पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के 10 नए सदस्यों को पार्टी में जोड़ा जाए। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने व योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के लिए योजना बनाई गई।22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए चुराह विधान सभा क्षेत्र में हर घर निमंत्रण देने के लिए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा चुराह के कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें