फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विकास खंड अधिकारी मैहला रमनवीर चौहान ने पत्नी संग अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस

क्रिसमस को लेकर जहां जिला भर के लोग अपने घरों व चर्च में केक काट कर खुशी मना रहे थे तो वहीं इस खुशी के पल को विकास खंड अधिकारी मैहला रमनवीर चौहान ने अपने धर्मपत्नी वंदनी सरस्वती के संग अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ मनाया। उन्होंने अनाथ आश्रम में जाकर बच्चों के साथ सबसे पहले क्रिसमस का केक काटा। उसके उपरांत बच्चों के साथ पहाड़ी गाने पर नाटी भी डाली। इस दौरान बच्चों ने खूब मस्ती भी की। उन्होंने अनाथ आश्रम में पढ़ने वाले बच्चों को सर्दी में ठंड से बचने के लिए गर्म जैकेट भी भेंट की। इतना ही नहीं बच्चों को अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। और जीवन में बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए पढ़ाई में ध्यान लगाने की बात कही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें