फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पक्काटाला मार्ग पर भूस्खलन रोकने की मांग को लेकर सहायक उपायुक्त ने मिले भाजपा सदस्य जयसिंह

पक्काटाला मार्ग पर भूस्खलन रोकने के लिए सकारात्मक प्रयास नहीं होने पर अब हड़ताल शुरू होगी। इस मामले को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयसिंह ने सहायक उपायुक्त पृथीपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज से पक्काटाला मार्ग का सुधारीकरण किया जा रहा है। मगर इस मार्ग पर पक्काटाला के समीप भूस्खलन का क्रम जारी है। यहां बार-बार पहाड़ी से पत्थर गिर रहे हैं। साथ ही मोहल्ले के मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। बताया कि इस बारे वे प्रशासन, लोक निर्माण विभाग को भी अवगत करवा चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। बताया कि इसी रास्ते से लोग श्मशानघाट तक भी पहुंचते हैं। ऐसे में हर समय यहां हादसा होने की चिंता बनी रहती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें