फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पक्काटाला में भूस्खलन रोकने का काम शुरू नहीं होने पर लोगों के साथ भूख हड़ताल पर बैठे भाजपा नेता जय सिंह

Krishan Singh Updated Sat, 06 Apr 2024 01:31 PM IST

चंबा के मोहल्ला पक्काटाला में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य जय सिंह हित अन्य लोगों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी। जय सिंह का कहना है कि पक्कटाला मोहल्ले की पहाड़ी पर स्प्रे के लिए लगभग साढे़ तीन करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। इससे पहाड़ी पर सीमेंट स्प्रे करके भूस्खलन को रोका जाना था। लेकिन, अभी तक यह कार्य नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि इस रास्ते से रोजाना सैकड़ों लोग शहर की ओर और शहर से बालू की ओर आवाजाही करते हैं और कई बार चोटिल भी हुए हैं। कहा कि यहां पर दो लोगों की मौत भी पत्थर लगने से हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जब तक इस समस्या का समाधान नहीं होता है तब तक यह भूख हड़ताल जारी रहेगी। साथ ही अगर इस हड़ताल के दौरान कोई अनहोनी होती है तो इसका जिम्मेवार प्रशासन, पीडब्ल्यूडी विभाग और पुलिस विभाग होगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें