फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Theft In Bharmour: भरमौर पुराने बस स्टैंड पर मोबाइल दुकान में चोरी, लाखों के मोबाइल और नकदी लेकर फरार चोर

भरमौर के पुराने बस स्टैंड में चोरों ने एक मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के मोबाइल फोन और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह वारदात 31 जुलाई की रात करीब 1 बजकर 15 मिनट पर हुई। जानकारी के अनुसार चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक दुकान में प्रवेश किया और दुकान में रखे महंगे मोबाइल फोन तथा गल्ले में रखी नकदी चोरी कर ली। सुबह जब दुकान मालिक को वारदात का पता चला तो उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई है। फुटेज में दो संदिग्ध व्यक्ति दुकान के अंदर चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। दुकानदार की शिकायत के बाद पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि चोरों तक पहुंचा जा सके। स्थानीय लोगों ने भी क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताई है और पुलिस से जल्द आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें