तेलका क्षेत्र में अब एटीएम स्थापित होने से अब लोगों को पैसे निकलवाने के लिए दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। सोमवार को तेलका में हिताची कंपनी की ओर से एटीएम मशीन को स्थापित करवा कर इसे संचालित किया गया। इसका शुभारंभ पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी ने किया। कंपनी के क्षेत्रीय प्रमुख सनी महाजन व कुलदीप राजपूत ने मुख्यातिथि को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। सनी महाजन ने बताया कि जिला चंबा का पहला हिताची का एटीएम खोला गया है। यह एटीएम पूरी तरह से आधुनिक है। एटीएम मशीन के जरिये पैसे अपने खाते में जमा करवाने और निकालने की सहूलियत सुविधा किसी भी बैंक के ग्राहकों को मिलेगी। बताया कि आगामी समय में अन्य जगहों पर भी कंपनी की ओर से एटीएम मशीने स्थापित करवाए जाने की योजना है।