फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चंबा में भड़िया पुल से रावी नदी में कूदा चनोखडी गांव बुजुर्ग, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

Krishan Singh Updated Thu, 10 Jul 2025 12:51 PM IST

हिमाचल प्रदेश के चंबा शहर के साथ लगती करियां पंचायत के चनोखडी गांव के बुजुर्ग व्यक्ति भगत राम(85) पुत्र सागर भड़िया पुल से रावी नदी में कूद गया । गुरुवार सुबह करीब 6:00 बजे जब इस बात का पता आसपास के गांव के लोगों को लगा तो उन्होंने तुरंत पुलिस व होमगार्ड के बचाव दल को इसकी सूचना दी। पुलिस व होमगार्ड जवानों ने ग्रामीणों संग रावी नदी में सर्च अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे तक रावी नदी में सर्च ऑपरेशन के बाद उन्हें कुछ भी हासिल नहीं हुआ। रावी नदी में बरसात की वजह से पानी मटमैला व तेज बहाव होने से लापता का कोई सुराग नहीं चल पाया है। अब रेस्क्यू टीम नदी के किनारे पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। गृह रक्षक जवान कर्म सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह सूचना मिली कि एक बुजुर्ग व्यक्ति ने रावी नदी में छलांग लगाई है। सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुंचे और पुल के आसपास नदी के किनारे सर्च अभियान शुरू किया। लेकिन, अभी तक बुजुर्ग का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि आने वाले हर रावी नदी किनारे पर जहां तक संभव हो पाएगा यह तलाश जारी रहेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें