फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : डलहौजी बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ता हड़ताल पर गए

डलहौजी बार एसोसिएशन के आह्वान पर सभी अधिवक्ता हड़ताल पर चले गए हैं। इसकी वजह से लोगों को अदालती कार्य करवाने में परेशानी हो सकती है। भारत सरकार के अधिवक्ता अधिनियम में संशोधन को लेकर बार एसोसिएशन विरोध जता रही है। इसको लेकर अधिवक्ताओं ने जिला कोर्ट परिसर के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया। डलहौजी बार काउंसिल के अध्यक्ष नितिन महाजन ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा किए जा रहे संशोधन के विरोध में अधिवक्ता सड़क पर भी उतर सकते हैं। केंद्र सरकार 2025 में अधिनियम में जो संशोधन कर रही है। वह अधिवक्ताओं के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि 1961 अधिवक्ता अधिनियम में कोई भी संशोधन न किया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें