फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चुराह उपमंडल नकरोड़-चांजू सड़क पर दरकी पहाड़ी, पंचायतों का तीसा से कटा संपर्क

चुराह उपमंडल नकरोड़-चांजू सड़क पर पहाड़ी दरक गई है। सड़क पर आवाजाही बंद होने से चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत बघेईगढ, चांजू,चरड़ा, देहरा का संपर्क तीसा मुख्यालय से पूरी तरह से कट गया है। गनीमत रही कि भूस्खलन के दाैरान मार्ग पर किसी की आवाजाही नहीं रही, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं पहाड़ी से गिरे पत्थरों के कारण तरेला पुल के समीप स्थित दो दुकानों में से एक क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी अनुसार तरेला पुल के पास बुधवार सुबह करीब 9:15 बजे पहाड़ी से पत्थरों के गिरने से नरेश कुमार पुत्र किशन चंद्र गांव कपरोठ चुराह की दुकान क्षतिग्रस्त हो गई। चुराह उपमंडल के गनेड़ नाला भारी बारिश के कारण उफान पर है। नाले में उफान के चलते ग्राम पंचायत तीसा-2 जुंगरा, खजुआ, बिहाली की 12 हजार आबादी की मुसीबतें बढ़ गई हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें