फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परौथा स्कूल के 31 विद्यार्थी एक्सपोजर विजिट पर पहुंचे आईटीआई चंबा

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परौथा के छठी से आठवीं के 31 विद्यार्थी शनिवार को एक्सपोजर विजिट के तहत आईटीआई चंबा परिसर में पहुंचे। विद्यालय के आईटीएस राकेश कुमार ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों को एशिया के दूसरे नंबर के भूरि सिंह पावर हाउस का विजिट करवाया गया। जहां पर चल रही टर्बाइनों को लेकर और अन्य बिजली उत्पादन संबंधी जानकारी विद्यार्थियों ने हासिल की। इसके बाद विद्यार्थियों को आईटीआई चंबा में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड, वायरमैन ट्रेड, पलंबर, सर्वेयर, कोपा, मोटर मैकेनिकल ट्रेड़ में विभिन्न भ्रमण करवा कर अनुदेशकों की ओर से महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। आईटीआई के प्रधानाचार्य इंजीनियर विपिन शर्मा ने बताया कि विद्यालय के बच्चे समय-समय पर शैक्षणिक भ्रमण पर आईटीआई में आते रहते हैं। बच्चों को दसवीं के बाद आईटीआई करने के लिए किस प्रकार से आवेदन करने समेत अन्य जानकारियां भी प्रदान की गईं। इस मौके पर एलटी हेमराज, ओटी विनीता पटियाल समेत विद्यार्थियों में सूजल, मानवी, सिमरन, प्रिंस, भारती, अक्षय, हिमांशु, भुवनेश, डिंपल, बंटू, याशिका, हितेश, ममता समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें