फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राजपुरा पंचायत में 22 विद्यार्थी जान जोखिम में डाल शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर

Krishan Singh Updated Fri, 22 Nov 2024 01:08 PM IST

राजपुरा पंचायत के अधीन आने वाले राजकीय प्राथमिक पाठशाला फोल्गत में 22 विद्यार्थी जान जोखिम में डाल कर शिक्षा हासिल करने को मजबूर हैं। स्कूल भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। भवन के लेंटर ऊपर और नीचे दोनों तरफ से पूरी तरह से खराब हो चुका है। लेंटर की छत नीचे से टूट रही है। यहां बच्चों के कमरे में खेलने का सामान रखा है। कमरों की दीवारों पर बड़ी-बड़ी दरारें भी साफ तौर पर देखी जा सकती हैं। लेंटर ऊपर से भी पूरी तरह से टूट रहा है। बारिश के दिनों में लेंटर से पानी टपकता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इस संबंध में विभाग व जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अभी तक उन्हें आश्वासन के अलावा कुछ नसीब नहीं हो पाया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें