फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : तुप्पू गायन से दम तोड़ रही प्राचीन परंपराओं को संजोने का युवाओं ने उठाया बीड़ा

Krishan Singh Updated Tue, 31 Oct 2023 12:59 PM IST

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर शहर के साथ लगती बंदलाधार में युवाओं ने प्राचीन परंपराओं को संजोने का बीड़ा उठाया है। मक्की की फसल आने के बाद दिवाली से पहले गांव में तुप्पू(लोक गायन) गाने की बहुत पुरानी परंपरा है, जो विलुप्त हो गई है। देर शाम युवा वाद्य ढोलक उठाकर गांव के हर घर में जाते हैं और तुप्पू का गायन करते हैं। यह सिलसिला आठ दिनों तक चलता है। युवाओं का कहना है कि कुछ साल पहले गांव में यह परंपरा बंद हो गई थी। अब इसकी दोबारा शुरुआत की है। बुजुर्गों के मार्गदर्शन से इन युवाओं ने इस परंपरा को जीवंत कर दिया। इनमें से अधिकतर युवा कॉलेज और आईटीआई में पढ़ने वाले हैं। इनका कहना है कि जब वह छोटे थे तो गांव के युवाओं के साथ इस परंपरा को निभाते थे, लेकिन आधुनिकता का इस पर भी प्रभाव पड़ा, लेकिन एक बार फिर उन्होंने इसकी शुरुआत की है। गांव के लोग भी युवाओं की खूब सराहना कर रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें