फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिलोक जमवाल बोले- बिगड़ रही कानून व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार

प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था के लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के गृह जिले में हुई घटनाएं इस बात का उदाहरण है। यह बात सदर विधायक त्रिलोक जमवाल ने कही। बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि ऊना, सोलन, हमीरपुर और मंडी में हुई घटना चिंताजनक है। जब से कांग्रेस सरकार सत्ता में आई है, तब से प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। ऊना में हुए गोलीकांड में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक घायल हुए। मंडी में महिला पर तेजाब फेंका गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं हमीरपुर में महिला पर दुष्कर्म के प्रयास के बाद उस पर दराट से हमला किया गया और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोलन में एक युवक द्वारा बंदूक से फायर किया जाता है। त्रिलोक ने कहा कि प्रदेश में माफिया राज चला हुआ है और प्रदेश सरकार का इस माफिया को पूरा संरक्षण प्रदान है। खनन, ड्रग और सुपारी माफिया प्रदेश में हावी हो रहा है। सरकार इन मामलों में कड़े कदम उठाने में पूरी तरह से नाकाम है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता स्वतंत्र संख्यान, सदर मंडल अध्यक्ष पवन ठाकुर और नगर परिषद अध्यक्ष कमल गौतम मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें