फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : त्रिवेणीघाट में महापंचायत के बाद ग्रामीणों ने मौके पर बंद करवाया काम, निर्माणाधीन टैंक में डाले पत्थर

Tue, 13 Feb 2024 03:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर

कीकर-नवगांव पेयजल योजना के विरोध को लेकर संघर्ष समिति ने कहा कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है तो एनएच जाम करेंगे। त्रिवेणी घाट में मंगलवार को दूसरी महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधियों और सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। श्रीनयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा भी इस महापंचायत में भाग लेने पहुंचे। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। संघर्ष समिति ने कहा कि प्रशासन और सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा। यदि यहां पेयजल योजना बन जाती है तो गर्मियों में बिलासपुर के लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ेगा। इस बारे में कोई नहीं सोच रहा है। उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र ही इस काम को बंद नहीं करवाया गया तो आंदोलन और उग्र होगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें