फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: दकड़ी पंचायत में बनेगा 1.14 करोड़ की लागत से पंचायत भवन

मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि जनता को सुप्रीम मानकर सभी विभागीय अधिकारी कार्य करना सुनिश्चित करें। सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण इसका लाभ समय पर जनता तक नहीं पहुंच पाता। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अधिकारी को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वहन करना चाहिए ताकि समाज की अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके। मंत्री धर्माणी शनिवार को घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत दकड़ी में लगभग 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पंचायत भवन की आधारशिला रखने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि यह भवन भविष्य में एक जन सुविधा केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जहां लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ एक ही स्थान पर मिल सकेंगे। भरोसा दिलाया कि पंचायत भवन का निर्माण कार्य निर्धारित अवधि के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। कहा कि सरकार लोगों को त्वरित और समयबद्ध सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध है। चुवाड़ी–दाड़ा संपर्क सड़क के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है। मंत्री ने कहा क नांगलू बस्ती संपर्क सड़क को मुख्य सड़क से जोड़ा जाएगा, जबकि गलयाना संपर्क सड़क और कुलारू-चुवाड़ी सड़क के लिए 10 लाख रुपये के टेंडर लगाए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त बल्ही में 25 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र और पशु स्वास्थ्य केंद्र भवनों के निर्माण के लिए भूमि संबंधित विभागों के नाम हस्तांतरित कर दी गई है। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से हिमाचल शिवा परियोजना से जुड़ने का आह्वान किया ताकि किसानों और बागवानों की आय में वृद्धि हो सके। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें