फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: नव-निर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों ने विकास और नशामुक्त पंचायत का लिया संकल्प

शपथ ग्रहण समारोह के बाद नव-निर्वाचित प्रधानों और उप-प्रधानों ने पंचायतों के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वे बिना किसी भेदभाव के पंचायत के सभी लोगों को समान प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेल, शिक्षा और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। प्रधानों और उप-प्रधानों ने पंचायतों को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि गांवों में स्वच्छता, पेयजल, सड़क, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने भरोसा दिलाया कि जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा और पंचायतों के विकास में सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें