फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली उत्सव के बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू,पहले दिन हुए रोमांचक मुकाबले

Krishan Singh Updated Thu, 21 Mar 2024 06:11 PM IST

राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2024 की बैडमिंटन की तीन दिवसीय प्रतियोगिता गुरुवार को अणु के इंडोर स्टेडियम में शुरू हुई। प्रतियोगिता में महिलाओं और पुरुषों के अंडर-17, अंडर-19, सीनियर पुरुष तथा डबल्स वर्ग और वेटरन वर्ग की स्पर्धाएं करवाई जा रही हैं। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को सुजानपुर में होली उत्सव के दौरान पुरस्कृत किया जाएगा। पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं में अंडर 17 पुरुष प्रतियोगिता में अक्षोभ ने मोहित सांगल को हराया। शिवांशु राणा ने अभिनव भारद्धाज को हराया। महिला अंडर 17 एकल प्रतियोगिता में प्रज्ञा ने श्रेया राणा को हराया। श्रुति ने उमा रावत को हराया। सरम ठाकुर ने श्रुति को हराया। इस मौके पर जिला कार्यकारी खेल अधिकारी विवेक शर्मा, प्रतियोगिता समन्वयक राजेंद्र शर्मा, टेक्रीनिकल ऑफिशियल प्रदीप ठाकुर और राजेश कुमार उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में कुल 70 के करीब खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें